
सूनी राहों पर छोड़ तुम आगे चले गए
मुझे एक अंत पर छोड़ तुम कहाँ मुड़ गए?
मेरा हाथ छोड़आकार तुम क्यों चले गए?
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
मैंने तुम्हे दगा नहीं दी, सिर्फ एक भूल हो गयी
उसी में हमारी सारी खुशियाँ चकना-चूर हो गयी
प्यार की इस मखमल चादर में तुम नफरत क्यों बुन गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
वो प्यार का भीगा सावन आज भी याद आता है
इन मुरझाये लबो पर एक मुस्कान दे जाता है
इन खुश्क हवाओं के रुख अचानक क्यों बदल गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
तुम्हारा ना होना मुझे खोखला सा कर देता है
ये प्यार का जुनूँ सिर चढ़ कर बोलता है
इस जान को बेजान कर तुम क्यों चले गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
प्यार तो दोनों को था पर शायद मैं ही दिखा नहीं पाई
इसलिए प्यार की खेल में हार ही पायी
इस दिल को जीत कर ही क्यों ले गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
एक गलती तो सबको माफ़ होती है
फिर क्यों तुम्हारे दिल से ये खफ़ा साफ नहीं होती
इस दिल में टूटे शीशे तुम क्यों चुभो गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
दिन का उजाला भी अँधेरा सा लगता है
बिन तुम्हारे ये जहाँ कुछ अधूरा सा लगता है
इन आँखों को अश्कों का तोहफ़ा क्यों दे गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
शायद हाथ की लकीरें यही कह रही थी
शायद हमेशा ही हमारी अलग राहें थी
इस किस्मत के लिखे को तुम क्यों नहीं बदल गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
हमारी तो जान भी तुम्हारे लिए हाज़िर थी
इस दिल ने ऐसी क्या खला कर दी
धडकनों का सिलसिला तुम क्यों रोक गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
क़दमों की आहट सुनने को आज भी हमारी सासें इंतज़ार करती है
तुम्हारे लिए हजार आहें भरती है
इन ख्वाहिशों की कड़ी को तुम क्यों रोक गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
आंखें भी अब तो सपने संजोती नहीं है
हमें सोने को मजबूर करती नहीं है
हमारी कहानी को तुम अधूरा क्यों छोड़ गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
चाँद तारे सब तुम्हे पुकारते है
हम तो अब जिंदगी युही गुज़ारते है
हमारे सर के ऊपर से ये आसमान ही क्यों ले गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
क्या तुम्हे हमारी ज़रूरत नहीं जो तुम वापस नहीं आते
या तुम इन रिश्तों में बंधना ही नहीं चाहते
हमसे दिल तुम क्यों लगा गए
क्यों इस मासूम से दिल को धोखा दे गए
क्यों फूलों की बजाये कांटे दे गए
क्यों ख़ुशी के बजाये दर्द दे गए
हमें जीते-जी ही तुम क्यों मार गए
दिल तो अभी खिले ही थे जाने क्यों सहम गए
दिल तो अभी खिले ही थे........

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.