
हमारे सपनो में तुम कभी आ ना पाए
शायद इसलिए दिल-ओ-दिमाग में जगह नहीं बना पाए
हमें अपने सपनो में कभी बुलाया ही ना होता
या फिर नींदों में ही कह दिया होता
तुम्हारी ऑंखें हमेशा कुछ कहना चाहती थी
पर कोई फिज़ा उन्हें झुका जाती थी
हमारे लिए एक भी अश्क बहाया ना होता
या फिर नज़रों से ही कह दिया होता
हमारे सामने हँस कर तुम जैसे कुछ पा लेते थे
उस मुस्कान के पीछे कितने ग़मों को छुपा देते थे
हमें न पा सकने का कभी शोक ना मनाया होता
या फिर ग़मों के ज़रिये ही कह दिया होता
तुम्हारी धड़कने हमें देख थम सी जाती
गर न थमती तो मैं उन्हें सुन तो पाती
अपने दिल का खून ही बहने दिया होता
या फिर धडकनों में ही कह दिया होता
तुम हमारे लिए कितनी आहें भरते थे
फिर भी सासों से प्यार जताने की कोशिश किया करते थे
उन आहों को अन्दर ही दबा लिया होता
या फिर सासों ही सासों में कह दिया होता
अपने हाथो को मुझ तक पहुचाने से पहले ही तुम रुक जाते थे
मेरा हाथ पकड़ने न जाने क्यों कतराते थे
मेरा एहसास कभी किया ही ना होता
या फिर हाथ पकड़ कर ही कह दिया होता
मुझ तक पहुचने के रस्ते में हर बार तुम कहीं मुड़ जाते थे
बीच के इस लम्बे सफर को तय ही नहीं कर पाते थे
इन क़दमों को मेरी तरफ बढाया ही न होता
या फिर आहटों में ही कह दिया होता
तुम हमेशा ही किसी के ख्यालों में खोये रहते थे
किसी खुशनसीब का नाम गुनगुनाते थे
उन ख्यालों तक का रास्ता हमें बताया ही ना होता
या फिर ख्यालों में ही कह दिया होता
अकेलापन तुम्हे पसंद आता था
तान्हायिओं में ही जीना आता था
इस सूनेपन का रोग मुझे न लगाया होता
या फिर खामोशियों में ही कह दिया होता
ऐसे तो तुम बहुत कुछ कहते थे
पर उन शब्दों को लबो पर आने से रोकते थे
अपने होठो को पहले ही सी लिया होता
या फिर लब्जों में ही कह दिया होता
हम तो तुम्हारे प्यार के लिए तरसते थे
सिर्फ तुमसे एक बार सुनने के लिए तड़पते थे
कभी हमसे प्यार किया ही ना होता
या फिर हमें किसी तरह बयां कर दिया होता
इस दिल ने सुन लिया होता.....मैंने सुन लिया होता....
सुन लिया होता....

इस दिल ने सुन लिया होता.....मैंने सुन लिया होता....
ReplyDeleteबहुत बढ़िया बधाई
kripya dekhe
http://mahendra-mishra1.blogspot.com
http://yamaraaj1.blogspot.com
http://safalprahri.blogspot.com