
हर तरफ एक लालिमा सी है छाई
समझ नहीं आता ये खून है या सूरज की परछाई
हर तरफ एक अँधेरा सा है फैला
समझ नहीं आता ये रात है या घर का बुझा हुआ दिया
कही दूर एक शहनाई बज रही है
पता नहीं शादी का जशन है या मौत की झंकार बज रही है
कही कोई एक बच्चा रो रहा है
पता नहीं जन्मा है या अपने माँ बाप की मृत्यु का रोना रो रहा है
हर आँख से अश्रुधारा सी बह रही है
शायद ख़ुशी का भाव है या दुखो की बाड़ आ रही है
हर तरफ धुआं उठ रहा है
शायद दिल में भड़की हुई ज्वाला है या आतंक का धुआं उड़ रहा है
सभी लोग आज सड़को पर आ रहे है
पता नहीं जोश की लहर है या शोक मन रहे है
सभी लोग आज एक गीत गा रहे है
कभी वन्दे मातरम् तो कभी जन-गण-मन गा रहे है..

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.